आक या मदार का पौधा (Ziziphus mauritiana)

आक



मरूस्थल के हर कोने में पाया जाने वाला आक थार के मरूस्थलीय पारिस्थितिकी का एक महत्वपूर्ण पादप हैं। थार के दुर्गम रेतीले टीलों में जहां मीलों दूर तक पेड़ की छांव नसीब नहीं होती हैं, उन जगहों पर आक का पौधा खूब फलता - फूलता हैं। राजस्थान के थार मरूस्थल के अलावा आक का पौधा दक्षिण मध्य भारत के गर्म और शुष्क वातावरण में खुले और समतल मैदानों में पाया जाता हैं। आक के पत्ते मोटे और चिकने होते हैं तथा पत्तों के पृष्ठ भाग पर हल्का सफेद आवरण होता हैं, जो कि हाथ से रगड़ने पर उतर जाता हैं। आक का पौधा प्राय हर मौसम मे हरा भरा रहने के कारण यह रेगिस्तान का सदाबहार पौधा कहलाता हैं।
आक का परिपक्व पौधा 
                                            

  आक मुख्यतः दो प्रकार का होता है 


रक्तआर्क के पुष्प 
   1.सामान्य आक जिसे रक्तार्क भी कहा जाता हैं, इसके फूल के उपरी किनारे लाल  गुलाबी   रंग के होते हैं। सबसे ज्यादा पौधे आक की इसी प्रजाति के पाए जातेहै 

2.श्वेतार्क आक के इस प्रकार के पौधे के पत्ते कुछ कुछ सफेदी लिए होते हैं, साथ ही रक्तार्क  के पत्तों की तुलना में थोड़े लम्बोतरे होते हैं। इनके फूलो में भी सफेदी होती हैं। यह आक भगवान  शिवजी को विशेष प्रिय होने के कारण इसका धार्मिक महत्व भी है।



आक के फल 
आक के फल डोडी कहलाते हैं, और ये कच्ची अवस्था में बहुत कुछ आम के कच्चे फल से मिलते जुलते लगते है, जो कि टहनी के उपरी सिरे पर 4.5 के समूह में लगते है तथा पकने पर फट जाते हैं और इनमें से रोयेंदार बीज निकलते हैं जो हवा के साथ बहुत दूर तक उड़कर चले जाते हैं।



आक की शाखाओं में दूध निकलता है। वह दूध विष का काम देता है। इसलिए आक का पौधा विषैला होता है| आयुर्वेद संहिताओं में भी इसकी गणना उपविषों में की गई है। यदि इसका सेवन अधिक मात्रा में कर लिया जाये तो, उल्दी दस्त होकर मनुष्य की मृत्यु हो सकती है। इसके विपरीत यदि आक का सेवन उचित मात्रा में, योग्य तरीके से, चतुर वैद्य की निगरानी में किया जाये तो अनेक रोगों में इससे बड़ा उपकार होता है। आक गर्मी के दिनों में रेतिली भूमि पर होता है। चौमासे में पानी बरसने पर सूख जाता है।


आक के फल का अंदरूनी भाग 
आक के फूल 
              



आक के विभिन्न भाषाओं में नाम
हिन्दी                - आक
संस्कृत              - अर्क
राजस्थानी          - आक, आकड़ा
अन्य                  - अकौआ, मदार
वानस्पतिक नाम - Calotropis gigantea
Family               -  Apocynaceae







फल 


यह भी देखें - 






टिप्पणियाँ